चर्चित आरती हत्याकांड के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च!

SHARE:

ऋषिकेश कुमार

नालन्दा। चर्चित आरती हत्याकांड का मामला अब पूरी तरह से राजनीतिक तूल पकड़ लिया है, तभी तो आज राष्ट्रीय युवा शक्ति और राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा देवीसराय चौक से अस्पताल चौराहा तक कैंडल मार्च निकालकर आरती के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। इस कैंडल मार्च के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यशैली से नाराज राजद नेताओं ने प्रशासन के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। गौरतलब है कि देवीसराय गांव की आरती कुमारी को बहला फुसलाकर पांच युवकों के द्वारा अपहरण किया गया। अपहरण के बाद लालच के लोभ में पांचों युवकों के द्वारा आरती कुमारी के साथ गैंग रेप कर निर्मम हत्या करके उसके शव को कुएं में फेंक दिया था। इस घटना के बाद पुलिस के द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज राष्ट्रीय युवा शक्ति और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। राजद नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते सभी हत्यारो की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आने वाले समय में राष्ट्रीय जनता दल सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगी।

Join us on:

Leave a Comment