विश्वविद्यालय की दीवारों पर उकेरी जाएगी शिक्षप्रद स्लोगन और मंजूषा पेंटिंग की कलाकृतियां!

SHARE:

रिपोर्ट:-निभाष मोदी

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की दीवारों पर शिक्षप्रद स्लोगन और भारतीय संविधान से जुड़े प्रमुख विशेषताओं और उक्तियों को उकेरा जाएगा। टीएमबीयू की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता के निर्देश पर 3 मई को सौन्दरीयकरण समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में डीएसडब्ल्यू प्रो. राम प्रवेश सिंह ने एनएसएस कॉर्डिनेटर डॉ अनिरुद्ध कुमार और जनसम्पर्क पदाधिकारी (पीआरओ) डॉ दीपक कुमार दिनकर को जिम्मेवारी दी है।
इस बाबत गुरुवार को डीएसडब्लू व सौन्दरीयकरण समिति के संयोजक प्रो. राम प्रवेश सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक उनके कार्यालय वेश्म में आयोजित हुई। बैठक में विश्वविद्यालय की दीवारों पर शिक्षाप्रद स्लोगन लेखन और मंजूषा पेंटिंग के कलाकृतियों को उकेरे जाने का निर्णय हुआ।
बैठक में तय हुआ कि सबसे पहले विश्वविद्यालय में जगह (स्पॉट) चिन्हित किया जाएगा। प्रशासनिक भवन के अंदर और बाहर की दीवारों पर इसे लिखा जाएगा। स्लोगन लेखन और मंजूषा पेंटिंग दोनों के लिए विश्वविद्यालय में जगह चिन्हित किये जाएंगे।
शिक्षाप्रद स्लोगन लेखन का कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सौजन्य से कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कमिटी के सदस्य एनएसएस कॉर्डिनेटर डॉ अनिरुद्ध कुमार और जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार दिनकर ने भाग लिया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें