:- रागिनी शर्मा !

मोकामा थाना क्षेत्र में अपराधियों की बड़ी वारदात, रेलवे के जेई की गोली मार कर की हत्या।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जेई पंकज कुमार टाल घाट स्टेशन से ड्यूटी पूरा करके मोकामा की तरफ जा रहे थे तभी घात लगाये अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।
लोगों का कहना है कि पुलिस को देर से इसकी सूचना मिली, फिर आनन फानन में उन्हें नाज़रेथ अस्पताल ले जाया गया पर तबतक स्थिति गंभीर हो चुकी थी, उन्हें बेहतर ईलाज के लिये रेफर किया गया, बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान मोकामा के शकरवार टोला निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राजनन्द ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है, साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी भी शुरू कर दी गई है।




