रेलवे ट्रैक के पास से एक महिला की सिर कटी लाश बरामद, इलाके में सनसनी!

SHARE:

अनिल शर्मा

नवादा। नगर थाना क्षेत्र के आनंदपुरा गांव के पास रेलवे ट्रैक के निकट महिला की सिर कटी लाश बरामद हुई है। जिसके बाद आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। स्थानीय लोगों में से किसी ने शव की पहचान नहीं की है। फिलहाल रेल पुलिस शव की पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोग शौच के लिए आनंदपुरा गांव के बधार में गए थे, तभी लोगों ने देखा कि रेलवे ट्रैक के निकट एक महिला की सिर कटी लाश पड़ी है। इसके बाद पूरे गांव में सनसनी मच गयी। आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गयी। लेकिन किसी ने महिला की पहचान नहीं की। इस मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने तुरंत रेलवे पुलिस को दिया। जिसके बाद रेलवे पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पहचान के लिए सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा है। रेलवे पुलिस ने बताया है कि सूचना मिलते ही दलबल के साथ आनंदपुरा रेलवे ट्रैक के पास पहुंच कर एक महिला की सिर कटी लाश को बरामद किया गया है। हालांकि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाया है। पहचान कराने की लगातार हमलोग कोशिश कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया से ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रेन से ही कट कर महिला की मौत हुई है। हालांकि अभी कुछ कहना उचित नहीं है, जब तक शव की पहचान न हो जाए।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें