घर के छत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने घर के छत पर सोए अवस्था में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के नावकोठी गांव की है। बताया जाता है कि महेश सहनी का 26 वर्षीय पुत्र शिवनंदन सहनी बुधवार की रात अपने घर के छत पर सोया हुआ था। रात करीब तीन बजे उसके पड़ोस के रामप्रवेश सहनी अपने तीन साथियों के साथ दूसरे के घर के रास्ते छत पर पहुंचा और 3 गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि रामप्रवेश शराब के मामले में जेल गया था। उस दौरान मृतक शिवनंदन ही उसकी पत्नी को लेकर जेल जाता था और उसका काम कर दिया करता था। इसी को लेकर उसको अपनी पत्नी पर शक हो गया और लगातार रामप्रवेश, शिवनंदन को धमकी दे रहा था। परिजनों का आरोप है कि जेल से निकलने के बाद रामप्रवेश ने दो माह पहले भी शिवनंदन पर फायरिंग की थी। लेकिन उस समय वह बच गया था। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। फिलहाल पुलिस परिजनों द्वारा बताए गए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें