अभिषेक कुमार

गया। जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र मे आज की सबसे बड़ी खबर एस.एस.बी बीबीपेसरा बाराचट्टी पुलिस और ईटखोरी चतरा पुलिस के संयुक्त अभियान में मिली सफलता I
सशस्त्र सीमा बल 29 वी वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट लोकेश कुमार के निर्देशानुसार एवं अमोद उप- कमांडेंट की निगरानी में एस.एस.बी कैंप बीबीपेसरा की सैट टीम एवं कंपनी के जवानों ने कंपनी कमांडर रामवीर कुमार के नेतृत्व में बाराचट्टी पुलिस और ईटखोरी चतरा (झारखंड) पुलिस के संयुक्त अभियान में बाराचट्टी के जैगीर से एक वांछित नक्सल अभियुक्त डेगन सिंह भोक्ता को गिरफ्तार कर लिया है I जिसका संबंध प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) ग्रुप से था I 2019 से फरार चल रहे डेगन सिंह भोक्ता पर ईटखोरी थाना कांड संख्या 123/ 19 दिनांक 23.11.2019 में वांछित था I झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के समय चुनाव बहिष्कार एवं चुनाव प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने के साथ-साथ हंटरगंज थाने में कांड संख्या 166/19 में आई.डी लगाने में भी आरोपित रहा है ।डेगन सिंह भोक्ता की गिरफ़्तारी से कौलेश्वरी सब जोन में सक्रिय दस्ता के मनोबल को नुकसान होना लाजमी है I




