अरविंद कुमार

मोतिहारी।
पुर्वी चम्पारण के आदापुर प्रखंड क्षेत्र व दरपा थाना क्षेत्र के गम्हरिया-डुबहा के बीच लुकही माई व हनुमान मंदिर के बीच ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी जिसमें तीन घायलों में से दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। तीनों दरपा थाना क्षेत्र के गम्हरिया कला निवासी संदीप कुमार, विकास कुमार दास व सुनील कुमार बैठा है। प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया।बता दें कि फिलहाल तीनों का इलाज निजी अस्पताल मोतीहारी में चल रहा है।यहां बता दें कि उक्त तीनों अपनी बाइक से आदापुर जा रहे थे। इसी बीच आदापुर से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी। जिसके कारण तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गम्हरिया डुबहा के बीच लुकही माई व हनुमान मंदिर के बीच की है।
मौके पर दरपा थाना पहुँच कर तीनों लोगों को अपने गाड़ी से सदर अस्पताल पहुँचाया।




