शौचालय की टंकी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद!

SHARE:

ऋषिकेश कुमार

नालन्दा। उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार शराब माफियाओं पर नकेल कसने को लेकर छापेमारी की जा रही है। अभी तो 1 महीने के अंदर लाखों रुपए का विदेशी शराब उत्पाद विभाग ने छापेमारी के क्रम में जब्त किया है। ताजा मामला नालंदा थाना क्षेत्र इलाके के नालंदा खंडहर के समीप मुजफ्फरपुर गांव की है जहां एक खंडहरनुमा मकान के अंदर शौचालय की टंकी के अंदर छिपाकर 147 बोतल विदेशी शराब रखा गया था। गुप्त सूचना मिलने पर उत्पाद विभाग इंस्पेक्टर विजय कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दल बल के साथ मुजफ्फरपुर गांव में छापेमारी की है जहां से खंडहरनुमा मकान के शौचालाय की टंकी से 147 बोतल विदेशी शराब बरामद किया। हालांकि इसमें किसी धंधेबाज की गिरफ्तारी नहीं हो सकी फिलहाल। पुलिस खंडहरनुमा मकान की जांच कर शराब अधिनियम के तहत उसे सील करने की कवायद में जुट गई है। पूछताछ में पता चला है कि। खंडहरनुमा मकान हीरा साव की है।

Join us on:

Leave a Comment