रिपोर्ट:-निभास मोदी

भागलपुर में आए दिन वारदात पे वारदात हुए चले जा रहे हैं। कोई ऐसा दिन नहीं जिस दिन गोलीबारी की घटना, बम बाजी की घटना ना हुई हो ।अपराधियों ने प्रशासन को बेचैन कर दिया है ।मानो प्रशासन अपराधियों के बीच पंगु बनकर बैठ गयी हो।अपराधियों को प्रशासन का कोई डर नहीं ।हर दिन अप्रिय घटना से ही दिन की शुरुआत होती है ।आज तो दो सगे भाइयों को गोली मारी गई।भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड क्षेत्र किशनपुर बाईपास के समीप दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने गोली मार कर दो सगे भाइयों की जन ले ली। घटना लगभग 3:00 बजे की है। मृतक की पहचान गोविंद यादव और उसके भाई राजकुमार यादव के रूप में की गई है। दोनों किशनपुर गांव के रहने वाले थे।बताया जा रहा है घटना को अंजाम कोई और नहीं उनके सहयोगी दोस्त ने ही दिया है। हालांकि अभी तक उसका नाम पता नहीं चल पाया है लेकिन जिस तरह से हत्या हुई इस पर कहीं ना कहीं पुलिस पर भी सवाल खड़ा होता है । दिनदहाड़े दो लोगों की एक साथ हत्या हुई और साथ ही एक भाई का अपहरण भी कर लिया गया । इस क्षेत्र में इतनी बड़ी घटना हो जाती है लेकिन पुलिस को घंटे बाद सूचना मिलती है। आनन-फानन मे मधुसुदनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनो भाई को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया । इधर सूचना पाकर एएसपी के भी घटनास्थल पर पहुंचने की सूचना है । दो सगे भाई की पहचान गोविंद और राजकुमार बताया जा रहा है , जो मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर का रहने वाला है। घटना के बाद परिजन का रो रो कर बुरा हाल है । घटना के पीछे सरकारी जमीन पर खुले महाकाल ढाबा का विवाद बताया जा रहा है। मृतक का भाई गुलशन डबल मर्डर का चश्मदीद है। उपने 10 अपराधियों का नाम उसने पुलिस को बताया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
लोगों का कहना होता था लालू राज में 07 बजे शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो जाया करते थे, क्योंकि अपराधियों का अपराध उस समय से प्रारंभ होता था। लेकिन वर्तमान सरकार नीतीश कुमार के सरकार में अब तो दिन में भी खौफ का माहौल बनता चला जा रहा है ।हर दिन अप्रिय घटना होते चली जा रही है ।इसकी श्रृंखला ,इसका ग्राफ बढ़ता ही चला जा रहा है। क्या यही सुशासन की सरकार है ?कथित सुशासन बाबू थोड़ा हमारे शहर पर भी ध्यान दीजिए। अपराध का ग्राफ आप के समय में बहुत बढ़ता चला जा रहा है। इतना डर कर ,इतना सहम कर कैसे जी पाएंगे आपके सुशासन राज में?




