आहर से मां बेटी का शव बरामद, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मामले का खुलासा!

SHARE:

अनिल शर्मा

नवादा। नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आहर से एक महिला व एक बच्ची का शव बरामद किया गया है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के बड़की बुधुआ गांव की है। दोनों आपस में मां-बेटी बताई जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों मां-बेटी की मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार कल देर शाम बुगली देवी अपनी ढाई साल की बच्ची रिया के साथ गोविंदपुर थाना क्षेत्र के हरनारायणपुर गांव से चली थी और आज उसका शव बुधुआ गांव के आहर में पायी गई। वहीं थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि ग्रामीणों के अनुसार दोनों की मौत आहर में डूबने से ही हुई है। फिर भी पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा कि दोनों मां-बेटी की मौत कैसे हुई है। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment