बाइक चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले!

SHARE:

ऋषिकेश कुमार

नालंदा में इन दिनों चोरों का आतंक काफी बढ़ गया है। तभी तो चोर दिनदहाड़े भी चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। ताजा मामला लहेरी थाना क्षेत्र के भैंसासुर मोहल्ले के बालाजी एक्सरे के पास की है। यहां चोर एक कर्मचारी की बाइक चुरा कर भाग रहा था, जिसे लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।चोर को पकड़ने के बाद स्थानीय लोगो ने उसकी धुनाई कर दी। लोगों ने चोर की पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।फ़िलहाल चोर को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ ले गयी है।गौरतलब है लॉकडाउन से लेकर अब तक जिले में 8 सौ मोटरसाइकिल की चोरी हो चुकी है।जिससे आम जनता अब मोटरसाइकिल को लेकर काफी चिंतित रहते है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें