आइए! पेट्रोल मूतने वालों को समाजहित में प्रेरित करें!

SHARE:

✍️ पंकज का पंच!

ध्यान करें…! बहुत से लोगों के बारे में हम कहते हैं या हमारे मन में आता है- यह आदमी बहुत #पेट्रोलमूतता/#मूतरहाहै। पेट्रोल मूतने वालों के बारे में हमने दूसरों से भी सुना है। ऐसे लोग सरकार और प्रशासन में बड़े स्तर पर बहुतायत मात्रा में पाए जाते हैं। हर गली-मुहल्ले में समाज के हर वर्ग में एक-दो घर छोड़कर ऐसे लोगों के होने की जानकारी आ जाती है। ध्यान आया…! अब #पेट्रोलमूतने वालों की तलाश शुरू की जाए। उन्‍हें बताइये कि पेट्रो उत्‍पादों की बढती कीमतों से महंगाई इस कदर बढी है कि महिलाओं को मंगलसूृञ तक गिरवी रखने पड़ रहे हैं। उन्हें प्रेरित करें कि खुद की अकड़ दिखाने में बहुत #पेट्रोलमूत लिया अब पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से पनपी महंगाई से जूझ रहे समाज के लिए #सचमें_मूतें। तीन-चार लीटर भी रोज मूत पाए तो उनका और उनके एक-दो पड़ोसी का रोज का पेट्रोल खर्च बचेगा। सहयोग की भावना रही आम आदमी पेट्रोल पंप पर जाकर महंगा पेट्रोल खरीदने से मुक्ति ही पा जाएगा।

बाकी आप सोच रहे होंगे कि सरकार-प्रशासन बड़े लोगों का रोज का तेल खर्च तो काफी अधिक होता है वे सब मिलकर भी खर्च भर न मूत पाएं…! तो क्या फर्क पड़ता है, उन्हें कौन अपनी जेब से तेल खरीदना पड़ता है। उनके लिए भी कटता तो हमारा-आपका ही है। व़े इलेक्‍ट्राॅनिक वाहनों के बेचवाने के लिए रोज डीजल-प्रेट्रोल की दाम बढ़ाकर आम लोगों को #खून_मूतने पर विवश कर चुके हैं। आप इसपर कुछ बोले तो वे कहेंगे, देश के विकास में योगदान दे रहे हो आज से तुम्हें कि महंगाई वारियर्स की उपाधि से नवाजता हूं!

अब अपनी बात।
जस्ट इमेजिन…! सच में लोग पेट्रोल मूतने लगे तो हम उनमें प्रीमियम और एक्स्ट्रा प्रीमियम वाले भी खोजने लगेंगे।
वैसे, मेरे पास तो डीजल से चलने गाड़ी भी है। मैं दुखी हूं कि डीजल मूतने वाले पैदा नहीं किए गए…! #पेट्रोल_मूतना शब्द गढ़ने वालों ने सोचा भी नहीं होगा कि महामानव मोदी जी का दौर आएगा और डीजल भी मूतने वाले बिरादरी में शामिल हो जाएगा। खैर आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। तो हे, ग्रेडिंग करने वालों…! कृपया आगे #डीजल और #केरोसिन मूतने वाले भी पैदा करें…!

Join us on:

Leave a Comment