रिपोर्ट:-निभास मोदी

भागलपुर। आज 23 बिहार बटालियन एनसीसी भागलपुर के कमांडिंग आफिसर कर्नल एमके सिंह एवं सूबेदार मेजर जगदाले प्रकाश एवं सभी पी आई स्टाफ ने मारवाड़ी कॉलेज में एनसीसी के सी सर्टिफिकेट हेतु लिखित एवं प्रैक्टिकल टेस्ट की परीक्षा को संपन्न करवाया।
जिसके अंतर्गत हथियार प्रशिक्षण, मैप रीडिंग एवं ड्रिल प्रशिक्षण का टेस्ट लिया गया। जिसमें कुल 215 कैडेट छात्र व छात्राओं ने भाग लिया जिसमें मारवाड़ी कॉलेज , बी एन कॉलेज, सबौर कॉलेज सबौर , बीएसी कॉलेज, आईटीआई बरारी, टीएनबी लॉ कॉलेज एवं मुरारका कॉलेज सुल्तानगंज के छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया।
जिसमें निम्न अधिकारीगण के अध्यक्षता में टेस्ट को संपन्न किया गया वह थे कर्नल एमके सिंह ,सूबेदार मेजर प्रकाश जगदाले, लेफ्टिनेंट राजेश नंदन ,लेफ्टिनेंट सौरभ चौधरी, जीसीआई सीमा कुमारी 23 बिहार बटालियन एवं पूर्व बिहार गर्ल बटालियन के सभी पी आईए स्टाफ शामिल हुए।
परीक्षा संपन्न होने से पूर्व कमान अधिकारी कर्नल एनके सिंह ने सभी कैडेट्स को एनसीसी के सी सर्टिफिकेट के फायदे एवं उपयोगिता के बारे में भी जानकारी प्रदान की।




