अनियंत्रित बस पलटी, दो की मौत दर्जन भर घायल!

SHARE:

दरभंगा ब्यूरो धर्मेंद्र पांडे की रिपोर्ट!

तेज़ गति के कारण बस चालक ने खोया नियंत्रण, अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे चाय वाले को उड़ाते हुए सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में खाई पलटी!

दो लोगो की मौके पर मौत, दर्ज़न भर से ज्यादा घायल लोगो को भेजा अस्पताल, मौके पर पुलिस के साथ NDRF की टीम बचाव में जुटी, लोगो का आरोप सूचना के बाद पुलिस करीब घण्टे बाद मौके पर पहुंची!

दरभंगा के बहादुरपुर थाना में आज सुबह सबेरे एक बस अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे चाय दुकानदार को उड़ाते हुए करीब बीस फ़ीट नीचे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी । बताया जाता है कि इस धटना में अब तक दो लोगो की मौत मौके पर ही हो गई जबकि तकरीबन बीस जख्मी लोगो को इलाज़ के लिए अस्पताल भेज गया ।घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया मौके पर सैकड़ो लोगो की भीड़ उमड़ गई, लोग अपने स्तर से बचाव कार्य शुरु किया और घटना की जानकारी नजदीक के लहेरियासराय थाने को भी दिया लेकिन हैरानी की बात यह है कि महज एक किलोमीटर की दूरी तय करने में पुलिस को घण्टे का वक्त लग गया इससे लोगो मे नाराजगी देखी गई ।
आनन फानन में स्थानीय स्तर पर लोगो ने घायल लोगो को निकाल कर दरभंगा DMCH अस्पताल भेज इसके बाद JCB मशीन मंगाई फिर बस को निकालने का प्रयास किया गया जा रहा है । लोगो की माने तो कई लोग गंभीर रूप से घायल है और भी शव गड्ढे में होने की आशंका बताई जा रही है । फिलहाल मौके पर पुलिस के साथ NDRF की टीम मदद में जुट गई है और भी शव गड्ढे में तलाशे जा रहे है । बताया जाता है कि करीब तीस से ज्यादा लोग बस में सवार थे और बस दरभंगा से बेगूसराय जा रही थी तभी दरभंगा समस्तीपुर के रास्ते पर सैदनगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।

मौके पर उपस्थित चश्मदीद मोहम्मद कलाम ने बताया कि रोज की तरह वे आज भी सड़क किनारे चाय वाले के यहाँ चाय पीने आये थे तभी तेज़ी से एक बस अनियंत्रित होकर अचानक चाय दुकानदार को उड़ाते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा । जिसमे दो लोगो की मौत मौके पर हो गई जबकि दर्ज़न भर से ज्यादा घायल लोगो को इलाज़ के लिए अस्पताल भेजा गया है उन्होंने बताया कि घायल में कई की स्थिति नाजुक है । देर से पुलिस के मौके पर पहुंचने को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

वही प्रशिक्षु आईपीएस राम कृष्ण ने दो लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए सभी घायलों को डीएमसीएच इलाज के लिए भेजने की बात कही ।

Join us on:

Leave a Comment