बेगूसराय भोजपुरी गाना पर हथियार के साथ डांस करने वाला युवक गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट– प्रशांत कुमार

बेगूसराय में एक युवक को हथियार के साथ टिक टॉक बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने करना महंगा पड़ा है। दरअसल बेगूसराय पुलिस ने भोजपुरी गीत पर पिस्तौल लहराते हुए वीडियो बनाकर टिक-टॉक पर अपलोड करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस विडियो वायरल होने के बाद चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरवासा गांव निवासी मोहम्मद इस्माइल को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से हथियार लहराते हुए वीडियो मिला था। सोशल मीडिया टीम ने इसकी जांच की। इसके बाद चेरिया बरियारपुर थाना की पुलिस ने आरोपी इस्माइल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली कि कुछ दिन पहले उसने एक अवैध पिस्तौल प्राप्त कर लिया तथा टिक-टॉक पर वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया था। कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराते हुए फोटो या वीडियो डालेगा तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कई वीडियो वायरल होने के बाद कई आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है इसके बाद भी वीडियो वायरल होने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है।
बाईट- योगेंद्र कुमार, एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment