कैमूर विभिन्न पंचायतों में खाली जनप्रतिनिधियों के पद पर हुआ मतदान, 30 दिसंबर को मतगणना!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। गुरुवार को कैमूर जिले में उपचुनाव था। कैमूर जिले के विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न पदों पर मुखिया, वार्ड सदस्य, पंच समेत कई पदों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। गुरुवार को उपचुनाव के मतदान को लेकर वहां के मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। उप चुनाव में कैमूर जिले से 32 प्रत्याशी खड़े है। और उनके पक्ष में लोगों में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान किया। इस दौरान मतदान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पूरी तरह अलर्ट दिखी। बूथों पर दंडाधिकारी, मजिस्ट्रेट व पुलिसबल के जवान तैनात थे। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच विभिन्न पदों के लिए मतदान हुआ। मतदान के बाद प्रशासन द्वारा सभी इवीएम को प्रखंड मुख्यालय ले जाया गया। जहां पर बनाये गये स्ट्रांग रूम में इवीएम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया। इस दौरान वहां मतगणना तक पुलिसबल को तैनात किया गया है। वहीं आगामी 30 दिसंबर को मतगणना होगा। बता दें कि गुरुवार को मतदान के बाद कैमूर जिले में 32 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया और उनके भाग्य का फैसला 30 दिसंबर को होगा। जिले मे कुल 27 मतदान केंद्रों पर गुरुवार की सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना संपन्न हुआ।

Join us on:

Leave a Comment