भाई बहन की जोड़ी चला रही थी गाँजा तस्करी का रैकेट, भाई गिरफ्तार, बहन फरार!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

बैशाली -मादक पदार्थ के सेवन,बिक्री और भंडारण को रोकने के लिए वैशाली पुलिस जिले में ऑपरेशन नीलकंठ चला रही है जिसके तहत जिले में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है ताकि मादक पदार्थ का कारोबार करने वालो की सूचना लोग दे सके।इसी कंट्रोल रूम में मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने भाई बहन द्वारा चलाए जा रहे मादक पदार्थ तस्करी के सिंडिकेट का उद्भेदन करते हुए भाई को गिरफ्तार कर लिया जबकि बहन मौके से फरार हो गई जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।एसएसपी ने बताया कि कंट्रोल नंबर 9031686471 पर सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र स्थित सिद्धि विनायक कॉलोनी में गुल्लू राय अपनी बहन के सहयोग से मादक पदार्थ तस्करी का काम अपने घर से करता है।जिसके बाद ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने गुल्लू राय के घर पर छापेमारी की जहाँ से लाखों की कीमत का 10 किलो 228 ग्राम गांजा बरामद किया गया।साथ ही मौके से पुलिस ने गुल्लू राय को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसकी बहन फरार हो गई।एसएसपी ने बताया कि भाई बहन राजापाकर थाना क्षेत्र के रहने वाले है जो सदर थाना क्षेत्र में घर किराया पर लेकर इस काम को कर रहे थे।एसएसपी ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि कंट्रोल रूम के नंबर पर लोग मादक पदार्थ का धंधा करने वालो की सूचना दे कर वैशाली पुलिस को सहयोग करें।

Join us on: