रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!
:दुर्गापूजा के मद्देनजर नालंदा जिले में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को जिले भर में फ्लैग मार्च निकाला गया। डीएम, एसपी, एसडीओ और सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर असमाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया। फ्लैग मार्च में डीएम शशांक शुभांकर एसपी अशोक मिश्रा एसडीओ अभिषेक पलासिया के अलावे कई थानाध्यक्ष शामिल थे।
डीएम ने कहा कि दुर्गापूजा एक शांतिपूर्ण त्योहार है। इस त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाने के लिए सभी लोग मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों को किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी।

एसपी ने कहा कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। दुर्गापूजा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में गश्त भी की। उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
फ्लैग मार्च के बाद डीएम और एसपी ने दुर्गापूजा पंडालों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

बाइट।शशांक शुभंकर डीएम
बाइट।अशोक मिश्रा एसपी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




