कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
सोने के दौरान किशोरी को सांप ने काटा, मौत
कैमूर। सोने के दौरान एक किशोरी को सांप ने काट लिया और इस घटना में किशोरी की मौत हो गई। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बताई जाती है। मोहनिया थानाक्षेत्र के केशोपुर गांव में जहरीले सांप के काटने से केशोपुर गांव निवासी हीरा सिंह यादव की बेटी रिया कुमारी की मौत हो गयी। बता दें कि किशोरी अपने घर में सोयी हुई थी। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजन किशोरी को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। जहां किशोरी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। सदर अस्पताल में किशोरी का इलाज चल रहा था और इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। किशोरी के मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को कब्जे में किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। किशोरी की मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




