रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय
आरा। श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर में आयोजित दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव के छठे दिन शुक्रवार को षष्ठी तिथि के श्रृंगारकर्ता सरला-राजेंद्र कुमार जैन बड़े ही श्रद्धापूर्वक भगवान जिनेंद्र प्रभु का अभिषेक पूजन एवं शांतिधारा किए। तत्पश्चात प्रतिष्ठाचार्य पं डॉ अजीत जैन शास्त्री के दिव्य मंत्रोच्चार के बीच देवी ज्वालामालिनी मां का आराधना, विधान, गोद भराई, एवं श्रृंगार किया गया।

प्रतिष्ठाचार्य डॉ अजीत शास्त्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच अपने प्रवचन में कहा कि मंत्रों का जाप करने से मनुष्य को आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है। निष्ठा और विधिपूर्वक करने से इच्छित फल की प्राप्ति होता है। देवी मां के गोदभराई के उपरांत साधर्मी वात्सल्य का व्यवस्था मंदिर प्रांगण में था जिसे भक्तों ने प्रसाद स्वरूप ग्रहण किए। संध्याकालीन कार्यक्रम में सजावटी दीपों से भव्य आरती, भजन, शास्त्र प्रवचन, समाज के महिलाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांडिया नृत्य हुआ।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में संयोजक डॉ शशांक जैन, मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन, साहू जैन, मनीष चंद्र जैन, अरिंजय जैन, सुप्रिया जैन, सुधा जैन, सुनील जैन, मंजुला जैन, अंजू जैन, सीमा जैन, मनोज जैन, दीपू अग्रवाल, प्रेक्षा जैन, नेहा जैन, पूर्णिमा जैन, प्रतीक जैन, शरणय जैन, शुधात्म जैन, वंश जैन, रौशन जैन, सुधा जैन, निशी जैन, मिनाली जैन, छवि जैन की भूमिका अहम रही।





