रिपोर्ट- अरविंद कुमार
समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि सैदपुर सह़री स्थित कृष्ण कमार पिता रामजी राय के घर में अवैध शराब रखा है । तत्पश्चात् इस सूचना के सत्यापन में थानाध्यक्ष चकमेहसी, ग्राम सैदपुर सह़री स्थित संदिग्ध कृष्ण कमार ‘ के झोपदिनुमा घर की तलाशी लिये तो उसके घर से शराब की बरामदगी नही हई। परन्तु उसी क्रम में उसके घर से संदिग्ध परिरिथतियो में कार्ट्न एवं झोले में भरा ” हुआ ” रूपया मिला। इस संबंध में थानाध्यक्ष चकमेहसी द्वारा वरीय ‘ पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी,कल्याणप्र को सूचित किया गया ।
अंचलाधिकारी कल्याणपुर’ के समक्ष बरामद रूपये की गिनती किये जाने पर कुल 43,94,500 (तेतालिस लाख चौरानवे हजार पॉच सौ) , रूपया पाया गया। इस रूपये के संबंध में ‘कृष्ण कुमार के द्वारा संतोषजनक जवाब नही दिये जाने पर उक्त राशि को विधिवत जप्त कर आयकर विभाग को सूचित किया गया।
आयकर विभाग एवं अन्य माध्यमो से जॉचोउपरांत विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी!



