सहरसा- जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सीय व्यवस्थाओं का लिया जायजा!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने भ्रमण के क्रम में सदर अस्पताल पहुंचकर चिकित्सीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वे ग्रीन जोन में पहुंचे, जहां भर्ती मरीजों से वार्तालाप किया। मरीजों से बातचीत में जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं एवं भोजन के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की।निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने चिकित्सीय व्यवस्था में और सुधार के लिए अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

BYTE :- जिलाधिकारी दीपेश कुमार

Join us on: