रिपोर्ट – अमित कुमार
राजधानी पटना के पटना सिटी इलाके में एसटीएफ और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी के गोली लगने की खबर है।
एनकाउंटर के बाद से बिहार की सियासत गरमा गई है।
राष्ट्रीय जनता दल ने इस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं।
राजद के वरिष्ठ नेता और विधायक भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया है कि राज्य में एक खास जाति और एक खास धर्म के लोगों को टारगेट किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के मंत्री गैर-यादव और गैर-मुस्लिम अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं और उन्हें अपने साथ लेकर चल रहे हैं।
बाइट : राजद विधायक भाई वीरेंद्र




