मुख्यमंत्री होश में आओ,विधायकों को धमकाना बंद करो, राबड़ी देवी के साथ विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

बिहार विधान मंडल में आज राजद के कई एमएलसी ने विपक्ष की नेता राबड़ी देवी के नेतृत्व में नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री होश में आओ, होश में आओ-होश में आओ, विधायकों को धमकाना बंद करो, बंद करो-बंद करो, भ्रष्टाचारियों की सरकार होश में आओ-होश में आओ’, जैसे नारे लिखे पोस्टरों के साथ विधान मंडल के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन किया।

राजद एमएलसी ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार सदन में विपक्ष के सदस्यों को धमकाते हैं और उनके मंत्री भी सदन में विपक्ष के सदस्यों को अपमानित करते हैं। दरअसल, विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी को ‘लड़की’ तक कहा था जिसके बाद राजद ने इसे महिलाओं का अपमान बताया था।

इस घटना के बाद राजद नेताओं ने नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राबड़ी देवी के पुत्र और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश पर तल्ख टिप्पणी की थी। वहीं एक दिन पहले ही विधान परिषद में राजद के सुनील कुमार और मंत्री अशोक चौधरी के बीच तीखी बहसबाजी हुई। दोनों के बीच गाली गलौज होने की बातें भी आई।

इस घटना ने बिहार की राजनीति में एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। राजद नेताओं ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाया है कि वह विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। वहीं नीतीश सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वह विपक्ष की बात सुनने के लिए तैयार है।

इस पूरे घटनाक्रम ने बिहार की राजनीति में एक नए तनाव को जन्म दे दिया है। अब देखना यह है कि इस विवाद का आगे क्या परिणाम होता है

Join us on: