अमित कुमार की रिपोर्ट
पटना सिटी तीस करोड़ 56 लाख की मदद से 53 एकड़ में बन रहे सौ बेड अस्पताल का उपमुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
उपमुख्यमंत्री ने ब्लड बैंक व न्यू बोर्न बेबी केयर यूनिट का भी किया उदघाटन
खुले इलाके में पार्क व ग्रीन एरिया को विकसित किया जाएगा।
पटना सिटी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत गुरुगोविंद सिंह सदर अस्पताल में एक सौ बेड वाले बन रहे नवनिर्मित मॉडल अस्पताल का शिलान्यास सूबे के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने किया। 53.0 एकड़ में 30 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से बन रही यह मॉडल अस्पताल सभी सुविधाओं से लैस होगी। इससे पहले श्रीयादव गुरुगोविंद सिंह सदर अस्पताल के पहले तल्ले पर बनी विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई
(एसएनसीयू) का उद्घाटन किया। जहां शिशु रोग विभाग के चार डॉक्टर व 10 जीएनएम की ड्यूटी लगायी गयी है। जबकि नवजात व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अरविंद कुमार को प्रभारी बनाया गया है। उदघाटन के बाद श्रीयादव ने मॉडल अस्पताल का शिलान्यास किया। इसके बाद परिसर में बने ब्लड बैंक का भी उदघाटन किया। इसके बाद एलएचवी स्कूल का निरीक्षण कर नर्सिंग छात्राओं से बात की। बाद में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि
परिसर में एक सौ बेड का नये अस्पताल का शिलान्यास किया गया है। साथ ही ब्लड बैंक व न्यू बोर्न बेबी केयर यूनिट की भी शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि नर्सेज हॉस्टल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा की यह इलाका काफी बड़ा व घनी क्षेत्र आबादी वाला हैं। अस्पताल में कई जगह पर अतिक्रमण किया हुआ था और कई जगह पर दीवारें गिरी हुई थी। जिसे दुरुस्त कराया गया है। अब अस्पताल का गेट रात भर खुला रहता है। अस्पताल में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है। उन्होंने कहा कि खुले इलाके में पार्क व ग्रीन एरिया को विकसित किया जाएगा।
आज हमें आने का मौका मिला है, आज नया अस्पताल का शिलान्यास हुआ है। साथ ही ब्लड बैंक की शुरुआत की गई है। न्यू बोर्न बेबी केयर यूनिट की भी शुरुआत की गई है। नर्सेज हॉस्टल का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा की पटनासिटी काफी बड़ा इलाका हैं। चूंकि अस्पताल में कई जगह पर अतिक्रमण किया हुआ था और कई जगह पर दीवारें गिरी हुई थी। अस्पताल का गेट रात भर खुला रहता है तो आप देख सकते है कि अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। साथ ही साथ खुले इलाके में पार्क व ग्रीन एरिया को डेवेलप करेंगे। यहाँ इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का काम जल्द ही शुरू कर रहे है। चारो ओर से लोग यहाँ इलाज के लिए आते हैं। जब पर्व त्योहार का समय आता है, खास तौर पर गुरुद्वारा में बहुत सारे लोग बाहर से भी आते है। तो उस हिसाब हमलोग मॉडल अस्पताल को डेवेलप कर रहे है। आज इसी को लेकर फिजिकिली रूप से यहां समीक्षा करने आए है।
इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी पर हमला करते हुए बोला कि भाजपा नकारात्मक पार्टी है। भाजपा वाले को लोगों की चिंता नहीं है। न उन्हें अस्पताल की चिंता है, ना स्कूल की चिंता है, ना कॉलेज के चिंता है और न ही बेरोजगारी की चिंता है। अगर चिंता होती तो 18 साल राज्य में 10 साल केंद्र में डबल इंजन की सरकार रही तो परिवर्तन होता की नही। हमलोगों का प्रयास हैं कि अस्पताल में डॉक्टर सुनिश्चित हो इसके लिए बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा की छह महीने से गायब करीब 700 डॉक्टरों पर कार्रवाई की गई हैं। एक साथ कैबिनेट में करीब 80 डॉक्टरों को बर्खास्त किया गया हैं। अस्पताल में डॉक्टर की कमी ना हो इसके लिए बहाली की प्रक्रिया भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं डॉक्टरों की तैनाती होम डिस्ट्रिक्ट में हो, ताकि डॉक्टर अपने जिला के अस्पताल में जाए। एएनएम नर्सेज के लिए कल ही कैबिनेट में हम लोगों ने स्टेट कैडर बनाया है, ताकि महिला अपने ही जिला में रहकर काम करें।
बाइट : – तेजस्वी यादव




