NEET छात्रा की मौत के मामले में बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

आयोग ने पटना एसएसपी को जारी किया नोटिस!

मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा की याचिका पर आयोग गंभीर!

मुजफ्फरपुर :- पटना में NEET छात्रा की मौत के मामले में बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान ले लिया है। जिले के मानवाधिकार मामलों के जानकार मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा के द्वारा बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में दर्ज इस याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग ने मामले को अतिगंभीर माना है। आयोग द्वारा मामले में एसएसपी पटना को नोटिस जारी किया गया है और आठ सप्ताह के भीतर रिपोर्ट की माँग की गई है। विदित हो कि मृत छात्रा बिहार के जहानाबाद जिले की निवासी थी, जो पटना के मुन्नाचक, कंकड़बाग स्थित शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही थी। छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो तथ्य सामने आए, उसने यह स्पष्ट कर दिया कि यह मामला काफी गंभीर आपराधिक कृत्यों से जुड़ा हुआ है। मामले के सम्बन्ध में मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा ने कहा कि शरीर पर चोटों के निशान और अन्य परिस्थितियाँ जघन्य आपराधिक घटना की ओर इशारा करती है। श्री झा ने माननीय आयोग से अवकाश-प्राप्त न्यायाधीश की निगरानी में मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जाँच की माँग की थी, जिसपर आयोग ने सुनवाई करते हुए एसएसपी पटना को तलब किया है। आयोग में मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।

Join us on: