कुख्यात शराब तस्कर रविन्द्र कुमार उर्फ लालू राय गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

मुजफ्फरपुर पुलिस ने कुख्यात शराब तस्कर रविन्द्र कुमार उर्फ लालू राय को गिरफ्तार कर लिया है. इसकी जानकारी डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने प्रेस वार्ता के दौरान दी. डीएसपी पश्चिमी ने बताया की मंगलवार देर रात सूचना मिली की कुख्यात शराब तस्कर रविन्द्र कुमार उर्फ लालू राय अपने घर पकाही आया हुआ है. प्राप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन कर पकाही स्थित उसके घर पर छापेमारी की गई. इस छापेमारी मे रविन्द्र राय को गिरफ्तार कर लिया गया. डीएसपी पश्चिमी ने बताया की रविन्द्र कुमार उर्फ लालू राय ना केवल एक शराब तस्कर है बल्कि एक वांछित अपराधी भी है। उसके खिलाफ जिले के कई थानों मे अलग अलग अपराधिक मुकदमा भी दर्ज है। पूछताछ मे उसने अपने कई साथियों के नाम भी बताये है. आगे की करवाई कि जा रही है।

बाइट

Join us on:

Leave a Comment