:- रवि शंकर अमित!
बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं ग्रामीणों ने पति पर ही गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया है। वहीं पुलिस बीच बचाव करने पहुंचे पुलिस के साथ भी लोगों ने धक्का मुक्की कर दिया। जिससे मौके पर भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया और पुलिस भी लोगों को हल्का बल का प्रयोग करके भागना शुरू कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़चक वार्ड नंबर 27 की है। मृतका की पहचान वार्ड नंबर 27 के रहने वाले श्याम शर्मा की पत्नी फुल देवी के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में लोगों ने बताया है की फूल देवी के पति श्याम शर्मा दो शादी किया हुआ है। जिससे फूल देवी को काफी परेशान करता था और मारपीट भी करते रहता था। उन्होंने बताया है कि श्याम शर्मा के द्वारा ही फूल देवी की हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया है की हत्या कर शव को घर में ही छोड़ दिया है। लोगों ने यह भी बताया है कि अगर फुल देवी आत्महत्या करती तो लटका हुआ रहता। उन्होंने साफ तौर से कहा कि आत्महत्या नहीं है पति के द्वारा ही इसकी हत्या की गई है। इस घटना से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में लगे। लेकिन को मानने को तैयार नहीं था और आरोपी पति पर कार्रवाई करने की लगातार मांग करने लगे। हंगामा देखकर पुलिस भी हल्का बाल का प्रयोग किया जिससे लोग इधर-उधर भागने लगे। वही फिलहाल पुलिस किसी तरह लोगों को समझा बूझकर मामला को शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा।
बाइट – सोनिया देवी, स्थानीय
बाइट – विक्रम राजा, ग्रामीण
बाइट – ग्रामीण



