रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना।बिहार सर्वोदय मंडल,गांधी विचार मंच, और लोक समिति के तत्वाधान में आदिवासी कॉलोनी पटना सर्वोदय समाज के कार्यालय में दंडी स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया,
इस अवसर पर बिहार सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष ने लोगो को संबोधित करते हुए बताया कि स्वामी जी भारत के राष्ट वादी नेता,एवं स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी के साथ साथ किसान आंदोलन के जनक थे,वे आदि शंकराचार्य परम्परागत दंडी स्वामी और समाज सुधारक ,लेखक ,इतिहास कार थे,उनके द्वारा हुंकार नामक पत्रिका का प्रकाशन भी शुरू किया गया,
किसान नेता योगेंद्र जी ने कहा के उनका जन्म 1889, और मृत्यु 1950 को हुआ,वे शिवरात्रि के दिन ही पैदा लिए थे,उनके निधन पर गांधी मैदान पटना में अंतिम दर्शन के लाखों लोग शामिल हुए,
बिहार सर्वोदय मंडल के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने ऑन लाइन लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी जी किसानों के शोषण , और उनके अधिकार दिलाने के उद्देश्य से लोक संग्रह नामक समाचार पत्र का प्रकाशन भी किया था,उन्होंने बिहार और राष्ट्रीय स्तर पर किसानों का संगठन बनाया।
सर्व सेवा संघ के मंत्री विजय कुमार ने कहा कि स्वामी जी के अनुसार किसान वे लोग है,जो भोजन वस्त्र और अन्य उत्पादों के लिए फसल उपजाने के साथ साथ पशुपालन,का काम करते हो,वे खेतों में काम करते हो,सभी के लिए भोजन उपलब्ध कराने में इनका महत्वपूर्ण भूमिका है,
लोक समिति की क्रांति बहन ने कही की स्वामी जी के द्वारा किसान सभा आंदोलन बिहार से शुरू होकर पूरा देश किसानों के आंदोलन को मजबूत किया।
जयंती समारोह में निर्मला देवी,सुभाष यदुवंशी,विनोद कुमार ,मंगल कुमार,संजीत कुमार,अरब भैया,सज्जन कुमार ,दिलीप कुमार के अलावा अन्य कई लोग शामिल हुए ।



