रिपोर्ट अनमोल कुमार!
मुंगेर। कोणार्क मोड़,मुंगेर स्थित अर्चना पैलेस में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला इकाई की ओर से संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन का महत्व व संगठन का विस्तार प्रखंड से संकुल स्तर तक कैसे पहुंचे उस पर विशेष चर्चा की गई इसके साथ-साथ अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के नूतन वार्षिक कैलेंडर, टेबल डायरी,”हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ, “पुस्तक सभी संगठन के कार्यकर्ता को दिया गया प्रदेश सचिव अभय कुमार जी ने कहा कि संघीय शक्ति की बात करते हुए यह समझना महत्वपूर्ण है कि कलयुग को अक्सर संघर्ष और चुनौतियों का युग माना जाता है इस संदर्भ में संघीय शक्ति का अर्थ है एकजुट होकर काम करने की क्षमता और सामूहिक प्रयास से चुनौती का सामना करना, इस अवसर जिला अध्यक्ष श्री कृष्णकांत सिंह,उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडे,उपाध्यक्ष श्रीमती नीना कुमारी संयुक्त सचिव संदीप कुमार कार्यकारिणी के सदस्य रमण कुमार प्रधानाध्यापिका श्रीमती मंजू कुमारी सामाजिक कार्यकर्ता राजेश मंडल जी इस बैठक में मौजूद रहे..



