रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!
मोतिहारी पुलिया केंद स्थित बैरक में रात बिहार पुलिस के जवान शंभू कुमार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को सिर में गोली मार ली।इससे मौके पर ही मौत हो गई।गोली की आवाज सुनकर बैरक में सो रहे अन्य जवानों की नीद खुली तो देखा कि बरामदे पर खून से लथपथ शंभू पड़े थे।उन्हें इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।शंभू नालंदा जिले के सिलाव थाना के नपुरा निवासी कपीलदेव सिंह के पुत्र थे।वे 2018 से तैनात थे।बताया गया की शंभू अपर जिला सत्र न्यायाधीश षष्ठम के बाड़ीगार्ड के रूप में तैनात थे।अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद शाम पुलिस लाइन लौटे ।आम दिनों की तरह वह खुश थे।उनके साथ रहने वाले साथियों ने घर जाने की बात पूछी तो उन्होंने मना कर दिया। कहा,घर अभी नही जाना है।फिर अपने बेड पर चले गए।रात में सभी भोजन के बाद सोने चले गए।रात करीब दो से ढाई बजे के बीच अपने बेड से उठकर दो नंबर बैरक से बाहर बरामदे पर लगे बेड पर जाकर शंभू ने गोली मार आत्महत्या कर ली।सूचना पर दोपाहर बारह , एक बजे उनके पुत्र संजीव कुमार कुछ स्वजन के साथ सदर अस्पताल पहुंचे।पोस्टामैटम के बाद स्वजन शव को अपने साथ लेकर नालंदा लौट गए। वही मोतिहारी एस पी ने बताया कि सभी बिंदु पर जांच किया जा रहा है।
बाइट :— कान्तेश कुमार मिश्रा, एसपी





