दसवीं की छात्रा रहस्यमयी ढंग से लापता, रेलवे ट्रैक के पास से बैग व अन्य सामान बरामद, परिजनों का आगजनी प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

पटना के खगौल स्थित केंद्रीय विद्यालय की 10 वी क्लास की छात्रा रहस्य में ढंग से लापता, रेलवे ट्रैक पर मिला स्कूल ड्रेस और बैग,परिजनों अनहोनी की जताई आशंका,बरामदगी को लेकर सड़क पर आगजनी कर किया जाम सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझने की कर रही है प्रयास

केंद्रीय विद्यालय खगौल की 10वीं कक्षा की छात्रा स्कूल की छुट्टी के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं है। देर शाम घर नहीं लौटने पर परिजनों ने जब उनकी खोजबीन की तो रेलवे ट्रैक से उसका स्कूल ड्रेस एवं स्कूल बैग पड़ा मिला है। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए दानापुर रेलवे स्टेशन के सरारी गुमटी के पास आगजनी कर सड़क को जाम कर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से बच्ची को जल्द खोजबीन करने की गुहार लगाई है। वही जाम की सूचना मिलने पर शाहपुर थाना पुलिस के अलावा आसपास के कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। मगर लोग इतने उग्र थे कि पुलिस प्रशासन भी पीछे हटना मुनासिब समझी। बताया जा रहा है की लापता छात्रा सपना कुमारी के पिता संजय कुमार रेलवे में कार्यरत हैं जो दानापुर के खगौल स्थित लोको रेलवे कॉलोनी क्वार्टर नंबर 602 A में रहते है सपना कुमारी खगौल स्थित केन्द्रीय विधालय में कक्षा दस में पढती है। और सोमवार की सुबह 8.00 बजे स्कूल गई थी। स्कूल की छुट्टी 1.40 में होती है, लेकिन स्कूल से घर नहीं पहुंची।परिजनों ने छात्र की खोज करते हुए रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे तो वहां पर छात्रा की पूरा ड्रेस, स्कूल बैग, आईकार्ड पढ़ा हुआ मिला। जिसके बाद परिजनों ने खगौल थाना में जाकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई मगर थाना द्वारा अगले दिन थाना प्रभारी के आने के बाद कार्रवाई करने की बात कही गई। उन लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए जल्द उसकी बरामदगी के लिए दानापुर नेऊरा मुख्य मार्ग के सरारी गुमटी के पास सड़क पर धरना देकर बैठ गए वहीं परिजन और स्थानीय लोगों ने सड़क पर आगजनी करते हुए जमकर हंगामा किया। करीब 4 घंटे तक सडक जाम हंगामा करने के बाद पुलिस के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम हटाया। इस संबंध में डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस लापता छात्रा की खोजबीन में लगी हुई है। डॉग स्क्वायड की टीम बुलाकर स्कूल में भी छानबीन की गई है। स्कूल के सीसीटीवी फुटेज में छात्र अपने एक दोस्त के साथ जाती हुई दिखाई है। फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच करते हुए छात्र की खोजबीन में जुटी हुई है।

Join us on: