भाजपा नेता हरीश द्विवेदी के माता जी का निधन श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री!

SHARE:

:- रवि शंकर शर्मा!

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रभारी श्री हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी स्व० यशोदा देवी जी के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री

पटना, 21 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी आज भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रभारी श्री हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी स्व० यशोदा देवी जी के श्राद्धकर्म में शामिल हुये। उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद बस्ती के तेलियाजोत ग्राम स्थित श्री हरीश द्विवेदी के आवास पहुँचकर मुख्यमंत्री ने उनकी पूज्य माताजी स्व० यशोदा देवी जी के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया एवं दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।

इस अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री भीखू भाई दलसानिया एवं बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी मौजूद थे।

Join us on: