रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
साईकल ट्रेवलर ने की पूजा
साइकिल से असम से केदारनाथ जाने के क्रम मे गरीबनाथ मंदिर पहुंचे साइकिल ट्रेवलर…
बाबा गरीबनाथ का आशीर्वाद लेकर केदारनाथ की यात्रा पर निकले ….
45 दिन मे असम से केदारनाथ की यात्रा करेंगे पुरा
असम से केदारनाथ धाम 3200 किलोमीटर की यात्रा साइकिल से जाने के क्रम मे मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे असम के जोरहट से त्रिवाशिष सैक्या,सचिन सैक्या और चिरंजिव बोरा पहुंचे। इन्होने ने बताया कि यह यात्रा 45 दिनो की होगी जो कि असम से पश्चिम बंगाल,बिहार,उत्तरप्रदेश से उत्तराखंड होते हुए केदारनाथ धाम पहुंचेंगे।इस दौरान 5 राज्यो के प्रमुख मंदिर के दर्शन पूजन भी करते आ रहे है।गरीबनाथ मंदिर मे दर्शन पूजन के पूर्व इन्होने देवी मंदिर मे भी दर्शन पूजन किया जहां पंडित अमीत तिवारी ने इनका माला पहनाकर आशीर्वाद दिया।
मंदिर मे दर्शन पूजन के बाद मंदिर के प्रधान पुजारी व प्रशासक पंडित विनय पाठक ने सभी को माला पहनाकर सफल यात्रा का आशीर्वाद दिया।साथ ही भाजपा नेता प्रभात कुमार ने सभी का अभिवादन कर शुभकामना दी और यात्रा पुरी कर पुनः मुजफ्फरपुर गरीबनाथ मंदिर आने का न्योता दिया।

बाइट-त्रिवाशिष सैक्या, ट्रेवलर
बाइट-विनय पाठक,पुजारी
बाइट-प्रभात कुमार,भाजपा नेता




