कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय भभुआ कैमूर में अगामी 28 अप्रैल को राष्ट्रीय महिला आयोग और महाविद्यालय शोध विकास प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं के लिए क्षमता निर्माण और व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ अजीत कुमार राय और डॉ आनंद प्रकाश है। साथ ही वाराणसी की धर्म लक्ष्य संस्थान भी सह आयोजक है । धर्म लक्ष्य संस्थान वाराणसी में महिलाओं के क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास के लिए पिछले तीन वर्षो से कार्य कर रही है ।प्राचार्य डॉ शंकर प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएवी पब्लिक स्कूल के निदेशक श्री दिनेश सिंह और विशिष्ट अतिथि नेहरू युवा केंद्र, कैमूर के पदाधिकारी श्री सुशील करौलिया होंगे। मुख्य वक्ता सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय के इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सीमा पटेल होंगीं। अन्य वक्ताओं में महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग से डॉ अन्नापूर्णा गुप्ता, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से डॉ सुतापा दास, बी आर बी कॉलेज,समस्तीपुर से डॉ प्रियंका मिश्रा, नेहरू ग्राम भारती मानित विश्विद्यालय, प्रयागराज से डॉ मीता रतावा तिवारी और श्री शंकर कॉलेज, सासाराम से डॉ दीपक कुमार होंगे।कार्यक्रम में महिला विकास से संबंधित ऐतिहासिक, सामाजिक, आर्थिक, मनोवैज्ञानिक, संवैधानिक और नैतिक पहलुओं पर चर्चा होगी। हमारी बेटियो को सशक्त करके ही समाज और देश का चतुर्दिक विकास संभव है। संयोजक डॉ अजीत कुमार राय ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से कैमूर जैसे पिछड़े क्षेत्र में हमारी कोशिश होगी कि हम अपनी बेटियो को जीवन के हर क्षेत्र में सफल बनाएं। गत सितंबर माह में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय में प्रायोजित राष्ट्रीय सेमिनार में प्रस्तुत चुनिंदा लेखों को “India’Rich Cultural Heritage: Preservation and Promotion” नामक आईएसबीएन वाली एक पुस्तक के रूप में छापा गया है जिसके संपादक डॉ अखिलेंद्र नाथ तिवारी, डॉ मीता रतावा तिवारी और डॉ अजीत कुमार राय हैं। इस पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में होगा।इस कार्यक्रम का उद्घाटन 28 अप्रैल शुक्रवार को सुबह आठ बजे होगा जिसमें 250 से 300 की संख्या में छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों की भागीदारी होगी।




