चंदा चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का हवन, पूर्व विधायक ने PM मोदी पर साधा निशाना!

SHARE:

रिपोर्ट – रुपेश कुमार!

औरंगाबाद राम मंदिर के मुद्दे से शुरू हुई सियासत अब चंदे के आरोपों तक पहुंच गई है। इसी को लेकर बिहार कांग्रेस के आह्वान पर औरंगाबाद में कांग्रेस नेताओं ने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। औरंगाबाद सदर के पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह के आवास पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हवन किया और बीजेपी पर लगाए जा रहे कथित चंदा घोटाले के आरोपों को लेकर विरोध जताया। औरंगाबाद में कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन कुछ अलग अंदाज में देखने को मिला। पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह के आवास पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हवन किया। हवन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की कथित राजनीतिक सोच को लेकर कांग्रेस नेताओं ने निशाना साधा। पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी दूसरों पर चंदे को लेकर सवाल खड़े करती है, जबकि कांग्रेस लगातार बीजेपी के चंदे और चुनावी फंडिंग को लेकर सवाल उठाती रही है। उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस की ओर से विरोध दर्ज कराया जा रहा है। आनंद शंकर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और राजनीतिक कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश की राजनीति आगे बढ़ रही है, उसको लेकर कांग्रेस जनता के बीच अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।
हवन कार्यक्रम में कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

बाइट – आनंद शंकर सिंह, पूर्व विधायक, औरंगाबाद सदर

Join us on: