27 अप्रैल को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का होगा आयोजन!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

बुधवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से तीन तक के छात्र छात्राओं के अभिभावकों के साथ 27 अप्रैल को आयोजित अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी की तैयारियों की समीक्षा हेतु जिला बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान मिशन की बैठक आयोजित की गई एवं निम्न दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य सचिव बिहार सरकार पटना के पत्रांक 1286 दिनांक 29/11/21 के आलोक में जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान मिशन का गठन किया गया। साथ ही प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रखंड बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान मिशन का गठन किया गया। राज्य में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के लिए संचालित मिशन निपुण बिहार के तहत कक्षा एक से तीन तक के छात्र व छात्राओं में वर्ग सापेक्ष उपलब्धि प्राप्त करने हेतु विद्यालय स्तर पर विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिसके तहत अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन भी एक महत्वपूर्ण पहल है। विगत वर्ष विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओं के अभिभावकों ने अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और विद्यालय की बेहतरी के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिए। वहीं जिला पदाधिकारी द्वारा समीक्षा के क्रम में विभागीय निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। बैठक में सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान, डीपीएम हेल्थ सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment