बेगूसराय में होम्योपैथी के जनक हैनीमैन जयंती सह विज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन!

SHARE:

प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ

बेगुसराय में होम्योपैथी के जनक डॉ हैनिमैन जयंती सह वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ धर्मेंद्र पटेल ने किया। इस वैज्ञानिक संगोष्ठी में होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजीव कुमार सिंह प्रदेश महासचिव होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया डॉक्टर बी के तिवारी उपाध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्ता मीडिया प्रभारी डॉ रोहित कुमार बेगूसराय होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार शर्मा सचिव डॉक्टर संजीव कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम कि विधिवत उदघाटन किया। वैज्ञानिक संगोष्ठी में डॉक्टर संजीव कुमार अध्यक्ष होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया
बिहार के द्वारा महिलाओं में बढ़ती हुई बांझपन की समस्या पर अपना बहुत ही महत्वपूर्ण वैज्ञानिक विचार एवं अपने रिसर्च के अनुभव को साझा किए एवं डॉक्टर बी के भगत कोलकाता नेशनल इंस्टिट्यूट के प्रोफेसर ने इस वैज्ञानिक संगोष्ठी में अपने विभिन्न खोज एवं क्लीनिकल अनुभवों को रखा। वहीं प्रदेश महासचिव होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के डॉक्टर बी के तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि होम्योपैथी का विकास जिस प्रकार से हो रहा है 80 से अधिक देशों में वर्तमान में लोग होम्योपैथिक की चिकित्सा पद्धति को अपना रहे हैं 42 देशों में लोगों ने स्वास्थ्य के लिए एक बेहतर और प्रभावी औषधि प्रणाली माना है निकट भविष्य में भारत होम्योपैथी जगत में विश्व की अगुवाई करेगा होम्योपैथी के द्वारा पूर्ण आरोग्य दिया जाता है ।
बाइट-डॉ संजीव कुमार अध्यक्ष होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया।
बाईट- डॉक्टर बी के तिवारी सचिव
होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया।

Join us on:

Leave a Comment