मोकामा- बाईक से जा रहे दो समधी को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर एक की मौत दूसरा जख़्मी!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मोकामा थाना क्षेत्र के NH 31 पर नाज़रेथ हॉस्पिटल के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल है! बताया जाता है कि लखीसराय के रहने वाले कैलाश मंडल अपने समधी के यहां आए हुए थे और किसी कार्य से दोनो समधी बाईक से मोकामा बाजार आ रहे थे तभी नव ज्योत अस्पताल के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में परिजनों के द्वारा स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां कैलाश मंडल की मौत हो गई जबकी घोसवरी प्रखंड के त्रिमूहान निवासी ब्रह्मदेव महतो जो घायल हैं उनका निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मोकामा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राम प्रीत कुमार और मोकामा थाने के पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में पुलिस जुट गई है,वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है!
घटना के बाद दोनों समधी के घर और गाँव में मातम पसरा हुआ है!

Byte :- परिजन

Join us on:

3 thoughts on “मोकामा- बाईक से जा रहे दो समधी को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर एक की मौत दूसरा जख़्मी!”

Leave a Comment