एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने 6 घंटे में हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार बदमाशों को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!

गया: हत्या कांड का 6 घंटे में खुलासा, ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी, 4 आरोपी गिरफ्तार!

गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 29 जुलाई 2026 को हत्या की सूचना मिलने के बाद तत्काल विशेष जांच टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान, आसूचना संकलन और लगातार छापेमारी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज होने के महज छह घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रोहित कुमार, राजा आलम, मुन्ना और एक महिला आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रेम-प्रसंग और अवैध संबंध को लेकर हुए विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया।
ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कुछ का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
बाईट – दिव्यांजलि जायसवाल ग्रामीण एसपी
रिपोर्ट अभिषेक कुमार गया

Join us on: