छात्र आंदोलन के दौरान उपद्रव मामले में 23 चिन्हित आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रिंस कुमार

हाल ही में हुए छात्र आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा, उपद्रव और पथराव के मामले में कटिहार प्रशासन और पुलिस महकमे ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस कार्रवाई के तहत हिरासत में लिए गए कुल 23 लोगों में से 8 नाबालिगों को नियम-कायदों के तहत रिहा कर दिया गया है, जबकि अन्य 15 आरोपियों पर न्यायिक शिकंजा कस गया है।

एडवोकेट जनरल साहब की ओर से इस संबंध में पत्र प्राप्त हुआ था। इसके आलोक में हमने स्थानीय लोक अभियोजक (Public Prosecutor) को तुरंत आगे की कानूनी कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। कटिहार जिले से संबंधित दो दर्ज प्राथमिकी (FIRs) पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई जारी है।”

छात्र प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने पर कुल 23 लोगों को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया था। इनमें से 8 आरोपी नाबालिग (Juvenile) पाए गए, जिन्हें किशोर न्याय बोर्ड के नियमों के तहत पर्सनल बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया है। फिलहाल कोई भी नाबालिग पुलिस हिरासत में नहीं है।”

SP परिचय कुमार ने आगे स्पष्ट किया कि रिहा किए गए 8 नाबालिगों के अलावा बाकी 15 बालिग आरोपियों को न्यायिक हिरासत (जेल) भेजा गया था। वर्तमान में उनकी जमानत या आगे की कानूनी स्थिति अदालत के अधीन है और न्यायालय की प्रक्रियाओं के तहत ही आगे का फैसला होगा।

Join us on: