अग्निवीर हिजरों की फ़ौज, तेजस्वी के मंत्री सुरेंद्र यादव का आपत्तिजनक बयान!

SHARE:

उज्जवल प्रिंस की रिपोर्ट :-

बिहार के सहकरिता मंत्री आरजेडी नेता सुरेंद्र यादव का अग्निविरो के लेकर विवादित बयान , कहा अग्निवीर तो हिजड़ो की फौज ।

बिहार के पूर्णिया में आगामी 25 फरवरी को महागठबंधन की महारैली होनी है , इसी को लेकर सीमांचल के जिलों में तैयारी जोरों पर है, वही कटिहार में इसकी तैयारी की कमान आरजेडी से बिहार के सहकारिता मंत्री एवं कटिहार के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र यादव के देखरेख में हो रहा है, इसी के तहत आज शहर-शहर, गांव-गांव तक रैली के लिए आमंत्रण देने के लिए प्रचार गाड़ी को रवाना करते हुए बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र यादव ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर हमला किया । इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र यादव ने अग्नि वीरों की बहाली को लेकर ऐसा बयान दे दिया जिस पर आने वाले दिन में बिहार के साथ-साथ देश की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ सकता है!

अग्निवीर योजना का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले दिन में यह हिजड़ों का फौज साबित होगा ।
जब इस बयान पर उन्हें भारत की सेना से जोड़कर ऐसी टिप्पणी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पर उन्हें नाज है मगर आज भी वह और उनकी सरकार अग्निवीर योजना की विरोध करती है।

बाइट__ सुरेंद्र यादव
(मंत्री, बिहार.. प्रभारी मंत्री, कटिहार)

Join us on:

Leave a Comment