जनप्रतिनिधियों-अधिकारीयों की बैठक में लिये गये कई अहम निर्णय!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मोकामा प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार भवन में जनप्रतिनिधियों व अधिकारीयों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन ने चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया!
पंचायत समिति की इस बैठक में मोकामा के प्रखंड प्रमुख सह प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमुख संघ भवेन्द्र कुमार ने अध्यक्षता करते हुये,बिपिआरओ अंजनी कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष व हाथीदह के मुखिया शशि शंकर शर्मा (गुड्डी ) दरियापुर के मुखिया व मुखिया संघ के कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद, उपप्रमुख सौरभ कुमार आदि ने जन वितरण प्रणाली, आंगनबाडी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था, पंचायतों में चल रहे विभिन्न विकास कार्य, एवं किसानों से संबंधित समस्याओं की समीक्षा की, तथा विगत बैठक में पारित प्रस्तावों का भी अवलोकन करते हुये, आगामी बैठक तक आज पारित प्रस्तावों को कार्यरूप में लाने का निर्णय लिया!
जनवितरण, आंगनबाड़ी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार का आज महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया!
प्रमुख भवेंद्र कुमार ने कहा की कुल 29 प्रस्तावों पर चर्चा की गई है, इससे आने वाले समय में और अधिक तेज विकास देखने को मिलेगा!
वहीं बीपीआरओ अंजनी कुमार ने कहा की योजनाओं के चयन के लिये ये बैठक बुलाई गई है जिसमें सभी सम्बंधित विभागों के पदाधिकारी शामिल हैँ!
जबकी मुखिया संघ अध्यक्ष और हाथीदह के मुखिया शशि शंकर शर्मा (गुड्डी ) ने उपस्थित विभिन्न बैंको के अधिकारीयों से कहा की भारत गाँव में बसता है और गाँव किसानों में इसलिए किसानों को आर्थिक मदद में बैंक कोई कोताही ना बरतें, उचित किसान को हर तरह का मदद करें!
आज की बैठक में कुल 29 प्रस्तावों पर चर्चा कर उसे सदन ने पारित किया!

Byte :- भवेन्द्र कुमार, प्रमुख, सह प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रमुख संघ
Byte:- अंजनी कुमार, बिपीआरओ
Byte :- शशि शंकर शर्मा, अध्यक्ष मुखिया संघ!

Join us on:

2 thoughts on “जनप्रतिनिधियों-अधिकारीयों की बैठक में लिये गये कई अहम निर्णय!”

  1. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Comment