मोकामा में दस वर्षीय मासूम को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मोकामा थाना क्षेत्र के शिवनार गांव में 10 वर्षीय मासूम बच्चे को एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई इसके बाद लोग हंगामा करने लगे कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया गया मोकामा थाना को जब इसकी सूचना लगी तो थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रामप्रीत कुमार ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को पर्याप्त पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक आकाश चौधरी शिवनार में अपने ननिहाल एक शादी समारोह में शामिल होने आया हुआ था इसी दौरान सड़क पार कर रहा था और ट्रक की चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई!

Join us on:

1 thought on “मोकामा में दस वर्षीय मासूम को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत!”

Leave a Comment