आकाश कुमार
पूर्णिया
जिले के बायसी प्रखंड में तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना बायसी थाना क्षेत्र के मलहरिया पंचायत के चनटोला व शकरबलिया के बीच की बताई जा रही है। बेलगाम ऑटो के शिकार युवक ने मौके पर ही दम तोड दिया। वहीं मृतक की मौत की खबर सुनते ही घर में चीख पुकार मच गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय बैजनाथ यादव के रूप में हुई है। जो बायसी के गडहरा गांव का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
परिजनों के मुताबिक मृतक बैजनाथ यादव अपने चचेरे भाई सुभाष यादव के साथ बाइक से अपनी बहन के घर से लौट रहा था। इस बीच चनटोला और सकरबलिया के बीच गड़हरा गांव से आ रही ऑटो बीआर 11 पीसी 4223 ने जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बैजनाथ यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने ऑटो को जब्त कर ऑटो से शव को अपने दरवाजे पर लाया।
वहीं परिजनों की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वही घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बाईट – परिजन





2 thoughts on “पूर्णिया: तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को मारी ठोकर,मौके पर ही मौत!”
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.