पूर्णियाँ में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

आकाश कुमार
पूर्णिया

शहर के कला भवन में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद संतोष कुमार कुशवाहा, भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पारसनाथ, एनवाईके के जिला युवा अधिकारी सत्य प्रकाश यादव समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा पूर्णिया, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में किया गया।

कार्यक्रम के तहत जी 20, वाय 20 अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष 2023 जैसे विषयों पर विशेष रूप से मुख्य अतिथियों ने प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में पूर्णिया जिला के सभी 14 प्रखंडों से लगभग 600 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा कि जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता देश के लिए बेहतर अवसर है। उन्होंने कहा हमारी संस्कृति काफी समृद्ध है। इस सम्मेलन के माध्यम में देश-विदेश से आने वाले लोगों को हम अपनी सभ्यता संस्कृति को बेहतर तरीकों से समझा सकेंगे। साथ ही उन्होंने युवाओं को सकात्मक सोच के साथ देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

जिला स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी नेहरू सत्य प्रकाश यादव ने की। वहीं अतिथियों का स्वागत एवं विषय प्रवेश पर चर्चा व मंच संचालन रोहिताश्व कुमार पप्पू ने किया।

Bite- जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र, सत्य प्रकाश यादव

Join us on:

2 thoughts on “पूर्णियाँ में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन!”

Leave a Comment