आकाश कुमार
पूर्णिया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक ट्रैक्टर मीरगंज थाना की पुलिस गाड़ी को खींचती नजर आ रही है। वायरल विडियो मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। वायरल विडियो में मीरगंज थाना पुलिस की गाड़ी को रस्सी से बांधकर ट्रैक्टर से खींचकर ले जाते देखा जा सकता है।
मिली जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह ही मीरगंज थाने की गाड़ी इलाके में गश्त कर रही थी. कि तभी पुलिस गाड़ी ने धोखा दे दिया। लाख कोशिशों के बाद भी गाड़ी स्टार्ट नहीं हो सकी। आखिर में थक हारकर ट्रैक्टर बुलवाना पड़ा। गश्त के बजाए ट्रैक्टर से खींचकर लाए गाड़ी को थाने लाना पड़ा। वायरल विडियो में मीरगंज थाने के एएसआई परशुराम साह आगे की सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। ड्यूटी जरूरी थी, लिहाजा गश्त गाड़ी में बैठे पॉलिकर्मियों ने ड्यूटी निभाई। इसे लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर पुलिसवालों की हौसलाफजाई करते भी देखे जा सकते हैं।





1 thought on “इन ढेला गाड़ियों के सहारे होगा अपराध नियंत्रण? ट्रैक्टर से खींचकर लाया गश्ती गाड़ी को थाना!”
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?