आकाश कुमार
पूर्णिया
मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बाइक सवार चोर बुधवार देर शाम भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में मोबाईल छिनतई में शामिल दोनों चोर के अलावा एक अन्य बाइक सवार युवक के
भी घायल होने की सूचना है। समूची घटना मेवालाल चौक स्थित फ्लावर मील की बताई जा रही है। वहीं हादसे के शिकार हुए बाइक सवार चोरों को स्थानीयों ने सदर अस्पताल में एडमिट कराया है। जहां इनमे से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मोबाइल छीनकर भाग रहे दोनों चोर की पहचान शहर के
ब्रजेश नगर निवासी के रूप में हुई है। इनमें से एक का नाम राहुल
तो वहीं दूसरे चोर की पहचान सोनू के रूप में हुई है। वहीं सड़क हादसे के शिकार दूसरे मोटरसाइकिल सवार युवक की पहचान अली रजा के रूप में हुई है। जो मूसापूर कोढा का रहने वाला है। घायल दोनों चोर के करतूतों की कलई तब खुली, जब छीने गए मोबाइल फोन पर फोन आने लगा।कॉल रिसीव करने पर युवक ने स्थानीय को समूची बात बताई।
सुमित कुमार ने बताया कि वे मेवा लाल चौक स्थित अनिल से गुजर रहे थे कि तभी पीछे से एक बाइक आई। बाइक पर इन चोरों ने मेरे हाथ से मोबाइल छीन लिया और बाइक से फूल स्पीड में भाग निकले।
हालांकि कुछ दूरी पर ही तेज रफ्तार के कारण इन चोरों की बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे बाइक को जोरदार टक्कर मारकर भागने लगे। हालांकि जब तक वे संभल पाते आगे खड़ी चार पहिया गाड़ी से बाइक पर सवार दोनों चोर जा टकराए।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक चोरों को जबरदस्त चोट आई। जिसके बाद स्थानीय जुटे। दोनों चोर व हादसे के शिकार हुए एक अन्य युवक को आनन -फानन में सदर अस्पताल में एडमिट कराया। इसके ठीक बाद उन्होंने अपने फोन पर कॉल किया तो स्थानीयों से इस प्रकार की घटना के घटित होने की जानकारी मिली। खुद के साथ घटित मोबाइल छिनतई की घटना को अस्पताल पहुंचकर बताया और अपना फोन रिसीव किया।
फिलहाल सड़क हादसे के शिकार हुए दोनो चोर व एक अन्य युवक का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं की सूचना मिलते ही किस थाने के पुलिस अस्पताल पहुंच चुकी है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से पूछता जा रही है।





2 thoughts on “मोबाइल छीनकर भाग रहा दो बाईक सवार सड़क हादसे का शिकार!”
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.com/ru/register?ref=O9XES6KU
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.info/en-ZA/register?ref=B4EPR6J0