ऋषिकेश की रिपोर्ट!
बिंद बस पड़ाव के समीप से एक अज्ञात महिला ने परिजन को झांसा देकर 6 माह की अवोध बच्ची को लेकर फरार हो गई। बच्ची चुनमुन बिंद के 6 माह पुत्री बतायी जाती है। बच्ची की मां सावित्रि देवी ने घर के बाहर अंदर दरवाजे समीप ठेला पर बैठकर बच्ची खेला रही थी। इसी दौरान एक महिला दरवाजे समीप सड़क किनारे लगी ठेला पर बच्ची को खेलते देखकर वह भी आकर बैठ गयी। बच्ची को दूलारने लगी। अनजान महिला को देखकर पुछी तो महिला ने बतायी कि बिंद बाजार में किराये पर रहती है. महिला की बातों पर विश्वास कर बच्ची को उसको गोद में देकर घर के अंदर काम करने चली गयी। कुछ ही देर बाद दरवाजे पर आयी तो महिला बच्ची लेकर गायव हो गयी। महिला के बारे मे इधर-उधर पता किया लेकिन कहीं कुछ पता नही चला। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी शिव्ली नोमानी ने पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लिया। परिजन को जल्दी ही बच्ची को बरामद कर लिये जाने का सांत्वाना दिया। दुधमुहे बच्ची के गायव होने से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची कि बरामदगी के लिए आसपास के वीडियो फूटेज को खंगाला जा रहा है।
बाईट: बच्ची के परिजन
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा





1 thought on “माँ को झांसा देकर 6 माह की बच्ची को लेकर अज्ञात महिला फरार!”
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.