कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
सड़क दुर्घटना में अखलासपुर पटिया गांव के घायल युवक की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत
कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के भीतरी बांध गांव के पास 18 फरवरी को सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल हुए युवक का वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर पटिया गांव निवासी रामलाल बिंद के पुत्र बिगाऊ बिंद बताया गया है। बता दें कि 18 फरवरी को गुप्ता धाम से दर्शन कर घर के लिए वापस लौट रहा था। तभी भीतरी बांध के पास सड़क किनारे बाइक लगाकर पेशाब करने को लेकर सड़क को पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार में आ रहा एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया। जहां घटनास्थल पर घायल हो गया। जिसके बाद सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। जहां आज उनका इलाज के दौरान मौत हो गई है। वही पुलिस द्वारा शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।
वही इस संबंध में विकास सिंह लालू पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर पटियाला निवासी रामलाल बिंद के पुत्र बिगाऊ बिंद का भीतरी बांध के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था जिसका वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान आज मौत हो गई है। सूचना पर पहुंचे जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल द्वारा परिजनों को आर्थिक मदद के रूप में 5 हजार रूपए दिया गया। इसके साथ ही जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाने को लेकर भरोसा भी दिलाया हैं।





2 thoughts on “कैमूर-सड़क हादसे में घायल युवक की ईलाज के क्रम में मौत!”
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.info/zh-TC/register?ref=DCKLL1YD